फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: दयाल ठाकुर चुने बागा सराहन भाजपा बूथ अध्यक्ष

विज्ञापन
बागा सराहन में हुई भाजपा मंडल की बैठक में मौजूद पदाधिकारी और कार्यकर्ता। स्रोत : भाजपा
विज्ञापन
निरमंड (कुल्लू)। निरमंड भाजपा मंडल के बागा सराहन बूथ की नई कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। रविवार को बागा सराहन में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता ग्राम केंद्र बागीपुल के महामंत्री कुमत ठाकुर ने की। बैठक में भाजपा बागा सराहन बूथ की पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नए कार्यकारिणी का विस्तार किया। इसमें सर्व सहमति से दयाल ठाकुर को बागा सराहन भाजपा बूथ अध्यक्ष की कमान सौंपी गई। दीपक ठाकुर को बूथ पालक, नरेंद्र ठाकुर और महेंद्र ठाकुर को बीएलओ, मोहन ठाकुर उपाध्यक्ष, विपिन ठाकुर सचिव, महेंद्र ठाकुर कोषाध्यक्ष और बेगा नंद को मन की बात कार्यक्रम का अध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें