फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सृष्टि सिंह और राशु बेशटू का राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर।
विज्ञापन

पीएमश्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामपुर की छात्राओं ने अंडर-19 छात्रा वर्ग की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। हमीरपुर में आयोजित अंडर-19 छात्रा वर्ग की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में रामपुर स्कूल की चार खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक जीता है। इस बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भाग लेने वालीं सृष्टि सिंह, राशु बेशटू ने स्वर्ण पदक जीता है। इसके बाद दोनों का राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए चयन हुआ है। अंकिता और अराध्या का वुशु में राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। वहीं, सरगम ने रजत पदक और तनु ने वेट लिफ्टिंग में कांस्य पदक प्राप्त किया। बॉक्सिंग में स्कूल के खिलाड़ी ओवरऑल चैंपियन रहे। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से स्कूल और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। स्कूल के प्रधानाचार्य यशपाल ठाकुर ने सभी विजेताओं को बधाई दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें