फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: ननखड़ी में श्रीमद्भागवत महापुराण कथा और महायज्ञ, 8 नवंबर को पूर्णाहुति

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतिदिन 700 से 800 श्रद्धालु कर रहे कथा श्रवण, क्षेत्र में बना भक्तिमय माहौल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ननखड़ी
(रामपुर बुशहर)। ननखड़ी के धार्मिक इतिहास में पहली बार श्रीमद्भागवत महापुराण कथा और महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। एक नवंबर से शुरू हुए इस आठ दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान की पूर्णाहुति आठ नवंबर को होगी। क्षेत्रवासियों के सामूहिक सहयोग और श्रद्धा से आयोजित इस महायज्ञ में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर कथा श्रवण कर रहे हैं। महायज्ञ का आयोजन देवता पल्थान शोली, श्री शोलेश्वर महादेव, सुदिया नाग महाराज और कोट काली माता के आशीर्वाद से किया जा रहा है। कथा में मुख्य व्यास आचार्य अनिल भारद्वाज हैं। उनके साथ वृंदावन से पहुंची ब्राह्मण मंडली भी धार्मिक अनुष्ठानों में भाग ले रही है। आयोजन के दौरान प्रतिदिन दिन में श्रीमद्भागवत कथा का प्रवचन किया जा रहा है, जबकि शाम को भजन-कीर्तन का आयोजन हो रहा है। कथा श्रवण के लिए रोजाना करीब 700 से 800 श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इससे पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। महायज्ञ के दौरान प्रतिदिन अलग-अलग यजमानों की ओर से पूजा-अर्चना और भंडारे की व्यवस्था की जा रही है। इसमें अभिषेक मेहता, प्रधान ननखड़ी थाना, देवता पल्थान शोली कमेटी, कृष्ण कृपा परिवार ननखड़ी, कालिशी देवी, सतपाल चौहान, आईपीएच विभाग ननखड़ी, सुशीला मेहता और व्यापार मंडल ननखड़ी सहित विभिन्न संस्थाएं और श्रद्धालु सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें