फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: दृष्टि नेगी ने 93 प्रतिशत अंक लेकर रही प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
स्प्रिंगडेल स्कूल का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। स्प्रिंगडेल पब्लिक स्कूल का कक्षा दसवीं का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। स्कूल की दृष्टि नेगी ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वंशिका जिष्टू 92.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरे और प्रत्याशा भंडारी 92.2 प्रतिशत अंक लेकर तीसरे स्थान पर रहीं। इसके अलावा मिताली ने 91.8 प्रतिशत और आरना ने 91 प्रतिशत अंक लेकर मेरिट सूची में जगह बनाई। आरना ने अंग्रेजी विषय में 100 अंक लेकर स्कूल का नाम रोशन किया। 69 विद्यार्थियों ने दसवीं कक्षा की परीक्षा दी थी। इसमें 18 ने 91 प्रतिशत, 22 बच्चों ने 80 से 90 प्रतिशत और 21 बच्चों ने 70 से 80 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। प्रधानाचार्य एवं समस्त स्टाफ ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें