फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: चुराइन डाक शराड़ पंचायत में लोगों ने जनसभा में तय किए प्रधान, उपप्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
अब केवल चुनाव आयोग की औपचारिकता बाकी रहीं
विज्ञापन

ग्रामीणों का मानना है कि इस निर्णय से सरकारी और व्यक्तिगत खर्च बचेगा
संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल (रोहड़ू)। जिले दूरदराज कुपवी विकास खंड की नवगठित ग्राम पंचायत चुराइन डाक शराड़ ने पंचायत चुनाव से पहले ही आपसी सहमति से प्रधान-उपप्रधान तय कर लिए हैं।ग्रामीणों ने जनसभा आयोजित कर सर्वसम्मति से पूरी पंचायत का गठन अपने स्तर पर कर दिया। धार चांदना पंचायत से अलग होकर अस्तित्व में आई इस नई पंचायत में जनसभा का आयोजन किया गया। जनसभा में तुलसी राम जमालटा को सर्वसम्मति से प्रधान और वीरेंद्र ठाकुर को उपप्रधान बना दिया गया है। खास बात यह रही कि केवल शीर्ष पद ही नहीं, बल्कि सभी वार्ड सदस्यों का चयन भी बिना किसी विरोध के किया गया। हालांकि, पंचायत चुनावों की अंतिम वैधता पूरी प्रक्रिया के बाद ही सुनिश्चित होती है। नवनियुक्त प्रधान तुलसी राम जमालटा ने ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह उनके प्रति जनता के विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ कार्य करते हुए पंचायत के सुदूर क्षेत्रों तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने का प्रयास करेंगे। इस पंचायत में चुरायन, डाक, शराड़, गंवाए और टिककरी गांव शामिल हैं। जनसभा में उपप्रधान जोगिंद्र चौहान सहित भगत राम, मनोहर सिंह, हीरा सिंह, संत राम, सुभाष जमालटा, सुरेश जमालटा, रमेश ठाकुर और भीम सिंह ठाकुर समेत ग्रामीणों ने भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें