संवाद न्यूज एजेंसी रामपुर बुशहर। स्प्रिंग डेल पब्लिक स्कूल खनेरी में 11वीं कक्षा के छात्रों ने 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों और भावुक पलों से भरे इस उत्सव में जूनियर छात्रों ने अपने सीनियर्स को सुनहरी यादों के साथ विदा किया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि और स्कूल के प्रधानाचार्य मनीष आनंद ने दीप प्रज्वलन के साथ किया। समारोह का मुख्य आकर्षण मॉडलिंग राउंड और खिताबों की घोषणा रही। निर्णायक मंडल के कठिन फैसले के बाद प्रधानाचार्य मनीष आनंद ने विजेताओं को सम्मानित किया। समारोह में युग रांझा को मिस्टर डेलियन और खुशी मेहता को मिस डेलियन के खिताब से सम्मानित किया गया। फर्स्ट रनरअप उप-विजेता ऋतुल नरम और मैत्री शर्मा (प्रथम), सेकंड रनर अप उप-विजेता रुद्रा कैलाश कॉल और श्रुति खूंद(द्वितीय) चुने। मिस्टर और मिस परफेक्ट लवीना व निकशे सर्वांगीण अनुशासन के लिए चुने गए। मिस्टर और मिस आईकॉनिक तेजवंश व शिवांशी गुप्ता प्रभावशाली व्यक्तित्व के लिए, मिस्टर और मिस वर्सेटाइल लिपिका व आर्यन धैर्य बहुमुखी प्रतिभा के लिए चुने गए। हुनर के लिए मिस्टर और मिस टैलेंट पल्लवी और सुशांत को चुना गया। कार्यक्रम में 11वीं कक्षा के छात्रों ने स्वागत गीत और नृत्य प्रस्तुतियों से समां बांधा। 12वीं के छात्रों के लिए म्यूजिकल न्यूज पेपर नृत्य और म्यूजिकल चेयर जैसे खेलों से सभी का खूब मनोरंजन किया। 12वीं कक्षा के छात्रों ने मंच पर आकर स्कूल में बिताए अपने शुरुआती दिनों से लेकर अब तक के सफर के अनुभवों को साझा किया। कई छात्र अपने शिक्षकों और स्कूल की यादों को याद कर भावुक नजर आए।
स्प्रिंगडेल पब्लिक स्कूल खनेरी में विदाई समारोह के दौरान मौजूद छात्र छात्राएं मुख्यातिथि के साथ