फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपायुक्त किन्नौर ने नवाजे जिले के मेधावी बॉक्सर

विज्ञापन
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। देश-विदेश में बॉक्सिंग के क्षेत्र में अपना नाम चमकाने वाले बॉक्सरों को वीरवार को उपायुक्त गोपाल चंद ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। जेएसडब्ल्यू विद्युत परियोजना छोल्तू के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में जिले के बॉक्सिंग प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार और बॉक्सिंग किट प्रदान कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि जेएसडब्ल्यू पन विद्युत परियोजना छोल्तू बीते कुछ वर्षों से जिले में बॉक्सिंग खेल प्रतिभाओं को उभारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इनके प्रयासों से जनजातीय जिले के युवक-युवतियां बॉक्सिंग के क्षेत्र में जिले का नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रहे हैं। डीसी ने स्नेहा कुमारी, दीपिका, विनाक्षी, दिव्याशक्ति, कैलाश, अंजलि कुमारी, सपना थापा, मृत्युंजय, अंकित, प्रिया, स्नेहा, रितु और कोच ओपेंद्र सिंह को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
जेएसडब्ल्यू परियोजना छोल्तू के प्रोजेक्ट हेड प्रवीण पुरी ने डीसी का आभार जताया और कहा कि परियोजना प्रबंधन जिले के बॉक्सिंग खिलाड़ियों को बेहतर और नवीनतम सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रयासरत है। सांगला और निचार में दो हाई एल्टीटयूड बॉक्सिंग अकादमी का निर्माण किया जा रहा है, जो प्रदेश में अपनी तरह की पहली अकादमियां होंगी। इन पर प्रति अकादमी एक लाख 50 हजार रुपये खर्च होंगे। इस मौके पर प्रबंधन के सीआर प्रमुख विनोद पुरोहित सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें