फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबडडी में रारंग स्कूल ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
रिकांगपिओ(किन्नौर)। स्कूली क्रीड़ा संघ किन्नौर की ओर से आयोजित चार दिवसीय अंडर-19 छात्र वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता का समापन रविवार को कल्पा में हुआ। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर बतौर मुख्यातिथि प्रदेश वन निगम के उपाध्यक्ष सूरत नेगी मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में खोखो में चगांव स्कूल प्रथम, बारंग स्कूल दूसरा, कबड्डी में रारंग स्कूल प्रथम, कल्पा स्कूल द्वितीय, वॉलीबाल में रिकांगपिओ स्कूल प्रथम, कानम स्कूल द्वितीय, हैंडबाल में निचार स्कूल प्रथम, कल्पा द्वितीय, बैडमिंटन में निगुलसरी स्कूल प्रथम, सांगला स्कूल द्वितीय रहा।
बॉक्सिंग अंडर-19 ओवर आल सांगला स्कूल प्रथम रहा, जबकि शोैंग स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। बॉक्सिंग अंडर -17 में कोठी स्कूल प्रथम और सपनी स्कूल द्वितीय स्थान पर रहा। अंडर-19 बॉक्सिंग प्रतियोगिता में अंकित सांगला बेस्ट बॉक्सर एवं अंडर-17 में विश्वजीत कोठी बेस्ट बॉक्सर चुना गया। सांस्कृतिक प्रतियोगिता में कल्पा स्कूल प्रथम, रिकांगपिओ स्कूल द्वितीय स्थान पर रहा। वाद्य यंत्र प्रतियोगिता में तांगलिंग प्रथम रहा, जबकि कल्पा स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। चेस में रिकांगपिओ प्रथम और कल्पा स्कूल द्वितीय स्थान पर रहा। बास्केटबाल में प्रथम किल्बा जबकि कटगांव दूसरे स्थान पर रहा। सभी विजेताओं को मुख्य अतिथि ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। खेलों में रिकांगपिओ स्कूल ओवरऑल चैंपियन रहा।
विज्ञापन

इस अवसर पर मुख्यातिथि सूरत नेगी ने कहा कि जिला के 52 स्कूलों में से 18 स्कूलों ने प्रतियोगिता में भाग नहीं लिया है। इन पर जल्द कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिला की सभी पंचायतों में एक-एक खेल मैदान का भी निर्माण किया जाएगा। आगामी तीन वर्षों के भीतर जिला मुख्यालय रिकांगपिओ को आदर्श जिला मुख्यालय बनाने की भी घोषणा की।
इस मौके पर स्कूली क्रीड़ा संघ किन्नौर के अध्यक्ष एवं उप शिक्षा निदेशक किन्नौर पदम बिष्ट, स्कूली क्रीड़ा संघ के सचिव एवं शारीरिक शिक्षा अधिकारी विनय नेगी, स्कूली क्रीड़ा संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कुलदीप नेगी, उपाध्यक्ष बलवीर नेगी, आयोजन सचिव एवं प्रधानाचार्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कल्पा देव पालस नेगी, हिमाचल प्रदेश जनजातीय सलाहकार परिषद सदस्य सुनीता नेगी, जिला परिषद सदस्य प्रीतेश्वरी नेगी, एसटी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष यशवंत सिंह, पंचायत प्रधान कल्पा प्रवीण कुमार, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष हरदेव माथस, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष देब ऋषि, कार्यालय सचिव कविता देवी, बूथ अध्यक्ष शुदारांग वियोम बिष्ट, उग्रसेन बूथ अध्यक्ष कल्पा मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें