फाइनल मुकाबले में जगुणी की टीम को दी करारी शिकस्त, सचिन ठाकुर बने मैन ऑफ दी सिरीज
गोलू को मिला मैन ऑफ दी मैच का खिताब
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल की उपतहसील तकलेच में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब मैड ब्वॉयज कमलाहु ने जीता है। फाइनल मुकाबले में कमलाहु की टीम ने जगुणी की टीम को 11 रनों से मात दी। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर बतौर मुख्यातिथि तारा चंद जिहान, जयराम ठाकुर और अजीत थापर ने शिरकत की और विजेता टीमों को सम्मानित किया। प्रतियोगिता का आयोजन युवक मंडल थेडा ने करवाया। इसमें उपमंडल के विभिन्न इलाकों की 64 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला मैड ब्वॉयज कमलाहु और जगुणी के बीच खेला गया। इसमें कमलाहु टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित आठ ओवर में कमलाहु की टीम ने 76 रन बनाए। इसमें गोली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम के लिए 40 रन अैर रोनू ने 12 रन की पारी खेली। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी जगुणी की टीम आठ ओवर में 65 रन ही बना पाई। जगुणी की ओर से ईश्वर ने अपनी टीम के लिए सबसे अधिक 30 रनों का सहयोग दिया। शानदार प्रदर्शन करने पर हरफनमौला खिलाड़ी सचिन ठाकुर को मैन ऑफ दी सिरीज का खिताब और फाइनल मुकाबले में मैन ऑफ दी मैच गोलू को चुना गया। इसके अतिरिक्त श्रेष्ठ विकेट कीपर दिक्षु, श्रेष्ठ गेंदबाज डेविड डमालू चुने गए।