फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रामपुर में गरजी युवा कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
अदाणी के खिलाफ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश से कमेटी का गठन करने की उठाई मांग
विज्ञापन

कहा, बजट में हुई युवाओं की अनदेखी, महंगाई और बेरोजगारी से युवा परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर मंगलवार को युवा कांग्रेस रामपुर ने विरोध प्रदर्शन किया। इसके माध्यम से युवा कांग्रेस ने अदाणी समूह के खिलाफ जांच करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान देश में बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी को लेकर विरोध जताया गया। युवा कांग्रेस ने चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया से कमेटी का गठनकर अदाणी समूह की जांच करने और कार्रवाई करने की मांग की। मंगलवार को युवा कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल सोनी की अगुवाई में युवा कांग्रेस और ब्लॉक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने रामपुर में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान रामपुर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और एलआईसी कार्यालय के बाहर युवा कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव आभा नेगी विशेष रूप से मौजूद रहीं। प्रदर्शन के माध्यम से युकां ने अदाणी समूह के खिलाफ जांच करने और सार्वजनिक राशि और खातों में घोटाले और गड़बड़ी की जांच संयुक्त संसदीय समिति या भारत के मुख्य न्यायाधीश की निगरानी में करवाने की मांग की। उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह अपने मित्रों को लाभ पहुंचाने के लिए देश के लोगों की गाढ़ी कमाई को खतरे में डाल रही हैं। अदाणी समूह में एलआईसी ने 36,474 करोड़ और भारतीय बैंकों ने करीब 80,000 करोड़ का निवेश किया है। घोटाला सामने आने के बाद कांग्रेस को देश के उन लोगों की चिंता है, जिन्होंने अपने खून पसीने की कमाई वित्तीय संस्थानों में लगा रखी है। यूथ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल सोनी ने कहा कि हाल ही में केंद्र सरकार ने जो बजट पेश किया है, उसमें युवाओं की अनदेखी की गई है। केंद्र सरकार बढ़ती महंगाई पर रोक लगाने में भी पूरी तरह से विफल रही है। प्रदेश महासचिव आभा नेगी ने कहा कि इस पूरे मामले को लेकर प्रधानमंत्री मोदी चुप्पी साधे हुए हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री से इसका जवाब देने या फिर चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया से कमेटी का गठन कर जांच करने की मांग की। इस मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष शिमला चंद्रप्रभा नेगी, जिप सदस्य बिमला शर्मा, चूड़ामणी शर्मा, अश्वनी शर्मा और मनीष सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें