नित्थर (कुल्लू)। बूढ़ा महादेव स्पोर्ट्स क्लब नित्थर की ओर से 23 अगस्त से खेलकूद स्पर्धा का आयोजन किया जा रहा है। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। क्लब की बैठक हुई और आगामी रणनीति तैयार की गई।गौर हो कि 12 भादो से पूर्व बीएमडी स्पोर्ट्स क्लब नित्थर खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन करवाता है। प्रतियोगिता में जहां कबड्डी, वॉलीबाल, शतरंज सहित अन्य खेलें होंगी, वहीं मुख्य आकर्षण महिला सांस्कृतिक कार्यक्रम, महिला रस्साकशी रहेगी। बीएमडी स्पोर्ट्स क्लब नित्थर के अध्यक्ष मनजीत ठाकुर ने कहा कि 23 अगस्त से महिलाओं के सांस्कृतिक कार्यक्रमों से खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ होगा।