रामपुर बुशहर। पुलिस थाना झाकड़ी के तहत पुलिस ने मझेवली-रतनपुर संपर्क मार्ग पर एक युवक को 3.45 चिट्टे के साथ दबोचा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गश्त के दौरान रविंद्र कुमार (34) गांव रतनपुर डाकघर करतोट तहसील रामपुर के कब्जे से 3.45 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। मामले की पुष्टि डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा ने की है।