फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर बुशहर: सिराज कप पर रोडीज इलेवन का कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। आनी में आयोजित सिराज क्रिकेट कप पर रोडीज इलेवन आनी की टीम ने कब्जा जमाया है। फाइनल मुकाबले में टीम ने ब्लैक ब्वॉयज को हराकर प्रतियोगिता अपने नाम की। प्रतियोगिता में हिमाचल, पंजाब और हरियाणा की 128 टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन


क्लब के अध्यक्ष दिनेश ठाकुर और संयोजक विपिन ठाकुर ने बताया कि एक महीने तक चली प्रतियोगिता में सभी टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबले में ब्लैक ब्वॉयज रामपुर टीम ने पहले खेलते हुए 7 विकेट खोकर 10 ओवरों में 140 रन बनाए। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी रोडीज इलेवन आनी टीम ने 5 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आनी के अध्यक्ष युपेंद्र कांत मिश्रा ने शिरकत की और विजेता टीमों को सम्मानित किया। उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आनी खेल मैदान के विस्तार एवं सौंदर्यीकरण के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री से मिल चुके हैं। उन्होंने स्पोर्ट्स क्लब को 51,000 रुपए की राशि दी।

इस दौरान महिलाओं की रस्साकशी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। इसमें महिला मंडल खनाग और महिला मंडल सेउबाग टीम के बीच खेला गया। इस मुकाबले में महिला मंडल सेऊबाग टीम ने जीत दर्ज की। विजेता टीम को 21,000 रुपए और उपविजेता टीम को 11,000 रुपए के इनाम से नवाजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें