सांगला (किन्नौर)। किन्नौर जिले की राजकीय प्राथमिक पाठशाला छोल्तू के खेल मैदान में प्राथमिक स्कूलों की खेल प्रतियोगिता शुरू हो गई हैं। खेल प्रतियोगिता के पहले दिन छात्र वर्ग की वॉलीबाल स्पर्धा में कल्पा खंड और निचार खंड के बीच भिंड़त हुई जिसमें कल्पा ने दोनों सेटों में जीत दर्जकर अगले दौर में प्रवेश पाया। छात्रा वर्ग की कबड्डी स्पर्धा में कल्पा और निचार के बीच खेला गया, जिसमें कल्पा ने जीत दर्ज की।
अंडर-12 छात्र-छात्राओं की तीन दिवसीय इस स्पर्धा का शुभारंभ रामनी पंचायत के प्रधान स्वतंत्र सिंह नेगी ने किया। स्पर्धा में जिले के कल्पा, निचार और पूह खंड से पहुंचे 210 खिलाड़ी दमखम दिखाएंगे। तीन दिवसीय इस स्पर्धा में कबड्डी, वॉलीबाल, खो-खो, बैडमिंटन, दौड़, एकल गायन, फोक डांस, ग्रुप सांग और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।
स्पर्धा के शुभारंभ अवसर पर स्कूली खिलाड़ियों ने मुख्यातिथि को मार्चपास्ट की सलामी दी। मुख्यातिथि ने छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के साथ अन्य गतिविधियों में भी बढ़-चढ़ कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर उप निदेशक प्रारंभिंक शिक्षा जिला किन्नौर नरेश गुप्ता, प्राथमिक शिक्षक संग अध्यक्ष जिला किन्नौर शमशेर डेरयान, ईश्वरी देवी नेगी, सुनीता नेगी, सुनीता नेगी, डीसी नेगी, राजकुमार नेगी, मोहिंद्र कुमार नेगी, देवराज नेगी, जगमोहन नेगी, अनिता नेगी, पवना नेगी, भजन लाल नेगी, विनोद नेगी, टाशी नेगी, विद्या सिंह नेगी और अशोक नेगी सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
---
नौ सौ रुपये का किराया देकर सबलेट कर दी दुकानें, घर बैठे ले रहे हजारों
नगर परिषद रोहड़ू ने बाजार में किराये पर दे रखी हैं 102 दुकानें, कई दुकानदारों ने दूसरों को कर दी सबलेट
तंगहाली से बाहर आने के लिए किया था आवंटन, किराया महज नौ सौ रुपये
अमर उजाला ब्यूरो
रोहडू। नगर परिषद रोहड़ू की ओर से आवंटित की गई दुकानों का नाममात्र किराया देकर लाखों का कारोबार कर रहे हैं। कई दुकानदारों ने दुकानों को सबलेट कर दिया है। दुकानदार घर बैठे किराये के रुप में पेंशन ले रहे हैं। नप ने आय बढ़ाने के लिए दुकानें बनाई थी और इनका आवंटन किया था, लेकिन यहां से कुछ खास आय नप को नहीं हो रही है। नगर परिषद मामले को लेकर सुस्त पड़ी है।
नगर परिषद रोहडू ने बाजार में 102 दुकानें किराये पर दे रखी हैं। एक दुकान से नगर परिषद को हर महीने नौ रुपये किराया मिलता है। जबकि, बाजार में निजी भवनों के साथ बनी दुकानों में यही किराया महीने का तीस से चालीस हजार तक है। नप की आवंटित दुकानों में लाखों का कारोबार होता है लेकिन किराये के नाम पर कुछ नहीं मिल रहा है। बताया जा रहा है कि कई दुकानदारों ने नप की ओर से आवंटित दुकानों को सबलेट कर दिया है। ये घर बैठे किराया वसूल रहे हैं। नौ सौ रुपये किराया देकर इन दुकानदारों ने दुकानों को किसी और को सबलेट कर रखा है। नगर परिषद पहले तंगहाली से गुजर रही है। इससे नप को और चूना लग रहा है। सबलेट की गई दुकानों से दुकानदार हर महीने 10 से 15 हजार की वसूली कर रहे हैं। नगर परिषद की ओर से इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। अपनी दुकानों को सस्ते किराये पर देकर खुद नगर परिषद आर्थिक तंगहाली से उभरने के लिए लोगों से गृहकर वसूल रही है।
---
नगर परिषद रोहडू के अध्यक्ष राधेश्याम शर्मा ने बताया कि दुकानों के कम किराये के मामले को बैठक में उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि दुकानों का किराया उनके कार्यकाल के पहले से कम रखा गया है। जिन लोगों ने दुकानें सबलेट की अब उन दुकानों को मौके पर बैठे दुकानदारों के नाम किया जाएगा। शीघ्र नगर परिषद इस मामले में पहले करने वाली है।
राजकीय प्राथमिक पाठशाला छोल्तू खेल मैदान में प्राथमिक स्कूलों की खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान म- फोटो : RAMPUR-HP