फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: राष्ट्रीय खेल दिवस पर कल्पा में खेलकूद प्रतियोगिता शुरू

विज्ञापन
देवराज नेगी मिनी स्टेडियम कल्पा में दो दिवसीय खेल-कूद प्रतियोगिता का शुभारम्भ करते उपायुक्त किन
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला मुख्यालय रिकांगपिओ में शुक्रवार को हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की 120वीं जयंती पर राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। इस अवसर पर स्व. देवराज नेगी मिनी स्टेडियम कल्पा में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने किया। उपायुक्त ने कहा कि खेल के माध्यम से संपूर्ण व्यक्तित्व विकास संभव होता है और जीवन में अनुशासन के साथ एक सकारात्मक दृष्टिकोण भी उत्पन्न होता है। उन्होंने कहा कि खेल से वैश्विक प्रतिस्पर्धा के इस युग में कठिन चुनौतियों से निपटने के लिए आत्मबल बढ़ता है। उपायुक्त ने बताया कि जिला प्रशासन ग्रामीण प्रतिभाओं को उभारने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है और समय-समय पर जिले के विभिन्न स्थानों पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि खेलों से युवा नशाखोरी से दूर रहते हैं और एक सशक्त समाज का निर्माण संभव होता है। इस अवसर पर एसडीएम कल्पा एवं जिला युवा सेवा खेल अधिकारी अमित कल्थाईक, फुटबॉल कोच विक्रम सिंह बिष्ट, शारीरिक शिक्षक श्याम नेगी सहित अन्य मौजूद रहे।

देवराज नेगी मिनी स्टेडियम कल्पा में दो दिवसीय खेल-कूद प्रतियोगिता का शुभारम्भ करते उपायुक्त किन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें