फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कुर्सी और पीठ पर मरीज, छोटे बच्चों को उठा पहुंचा रहे स्कूल, अस्पताल

विज्ञापन
गानवीं खडड में में नहीं हो रहा पानी कम
विज्ञापन
दुर्गम क्षेत्र पंद्रह बीस में 16 दिन बाद भी सुध लेने वाला कोई नहीं, बाढ़ की तबाही से नहीं उभरा गानवी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। रामपुर उपमंडल के दुर्गम क्षेत्र पंद्रह बीस में 16 दिन से सड़क सुविधा ठप होने से आम जनता परेशान है। सरकार की अनदेखी के कारण लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। यहां लोगों को आंशिक राहत के लिए लकड़ी का अस्थायी पैदल पुल भी नहीं बनाया गया है। क्षेत्र की छह पंचायतों में मरीजों को उपचार के लिए अस्पताल तक पहुंचाना मुश्किल हो गया है। ऐसे हालात में मरीजों को कुर्सी और पीठ पर उठाकर तीन से चार किलोमीटर तक पैदल मुख्य सड़क तक लाया जा रहा है और उसके बाद अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। शुक्रवार को क्याव पंचायत की बीमार महिला मानकली को परिजनों और रिश्तेदारों ने कुर्सी और पीठ पर उठाकर करीब तीन किलोमीटर तक पैदल सफर किया। इसके बाद खड्ड को पार कर मुख्य सड़क तक पहुंचाया। यहां यदि एक लड़की का अस्थायी पुल होता, तो दस मिनट में खड्ड को पार कर मरीज को अस्पताल तक पहुंचाया जा सकता था। वहीं, गानवी में बाढ़ की तबाही के 16 दिन बाद भी हालात नहीं सुधर पाए हैं। लोगों को अस्पताल, स्कूल, काॅलेज और ऑफिस आने-जाने के लिए रोजाना छह किलोमीटर पैदल सफर कर गाड़ी तक पहुंचना पड़ रहा है। आने जाने वाले रास्तों की सुध लेने वाला कोई नहीं है। परिजनों को पीठ पर उठाकर छोटे बच्चों को स्कूल पहुंचाना पड़ रहा है। यहां भी प्रशासन खड्ड में लकड़ी का अस्थायी पुल बना देती, तो तीन पंचायत के ग्रामीण तीन किलोमीटर के पैदल लंबे रास्ते से बच जाते और पुल से दस मिनट में खड्ड को पार कर पाते। 13 अगस्त को गानवी खड्ड में बाढ़ के बाद क्षेत्र की चार गानवी, क्याव, कूट और चंडी ब्रांडा पंचायतों के हजारों लोग सड़क मार्ग से पहले ही कटे हुए हैं। क्षेत्र की दो पंचायतें लबाना-सदाना और फांचा का संपर्क भी गानवी के पास सड़क धंसने के कारण कट गया है। गानवी क्षेत्र के रघुदास, सतीश कुमार, शिव सिंह, अरविंद कुमार, ओमी, सुरजीत, बुधराम, सूरत राम और राजेश ने कहा कि 16 दिन बाद भी सरकार क्षेत्र की जनता की सुध नहीं ले रही है। तीन पंचायतों के सेब निकालने के लिए स्पैन बनाने में भी प्रशासन ने 15 दिन लगा दिए। स्थानीय विधायक नंद लाल और जिला परिषद अध्यक्ष चंद्र प्रभा नेगी भी हालात देखकर और जल्द सब कुछ ठीक करने का आश्वासन देकर चले गए, लेकिन प्रशासन और दूसरे विभाग जमीनी स्तर पर कोई सहायता नहीं कर रहे। गानवी पंचायत के उप प्रधान जगदीश और क्याव पंचायत की प्रधान ऊषा का कहना है कि क्षेत्र की जनता 15 दिन से रास्ते पैदल पुल और सड़क न बनने से काफी दिक्कतों का सामना कर रही है। खड्ड का पानी अपने रास्ते से दूसरी तरफ डायवर्ट हुआ है। इस कारण खड्ड की जद में आए प्रभावित लोगों का नुकसान बढ़ता जा रहा है। क्याव सहित कई क्षेत्रों की दुकानों में राशन भी खत्म होने के कगार पर है।

गानवीं खडड में में नहीं हो रहा पानी कम

गानवीं खडड में में नहीं हो रहा पानी कम

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें