फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कबड्डी में कथोट और करयाली ने मारी बाजी

विज्ञापन
सरोग की संच स्तरीय अभ्युदय यूथ क्लब के तहत खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता टीम मुख्याति​थि के साथ
विज्ञापन
सरोग में खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ समापन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ठियोग(रामपुर बुशहर)। एकल अभियान संभाग दक्षिण हिमाचल अंचल कुमारसैन संच सरोग की संच स्तरीय अभ्युदय यूथ क्लब के तहत खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न हुई। समापन अवसर पर सचिन कुमार बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। संच प्रमुख प्रोमिला ने बताया कि इस खेलकूद प्रतियोगिता में 30 विद्यालय की आचार्य और 200 खिलाड़ियों ने भाग लिया। छात्र वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान नीरज विद्यालय ग्राम कथोट और द्वितीय स्थान दिव्यम शर्मा विद्यालय ग्राम ढाकलू ने प्राप्त किया। छात्रा वर्ग की कबड्डी में प्रथम स्थान विद्यालय ग्राम करयाली और द्वितीय स्थान नाल ने प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ में लड़कियों में प्रथम रिद्धिमा, द्वितीय पलक और 200 मीटर में प्रथम हिमानी शर्मा, द्वितीय रिद्धिमा रहीं। ऊंची कूद में प्रथम सेजल, द्वितीय लक्ष्मी रही। लंबी कूद में प्रथम श्रमिक वर्मा और तृषा वर्मा द्वितीय स्थान पर रही। मुख्यातिथि सचिन कुमार ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर खेलकूद संयोजक सुनील शर्मा, संच समिति सदस्य दीपना अत्री सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें