फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: एक सप्ताह में नहीं खाली हुआ नेहरू मैदान तो होगा आंदोलन

विज्ञापन
नेहरू मैदान को खाली करवाने के लिए एसडीएम​ ठियोग को ज्ञापन सौंपतें ग्रामीण
विज्ञापन
नेहरू मैदान को खाली करवाने के लिए एसडीएम को दिया ज्ञापन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग के प्रसिद्ध आलू मैदान में इन दिन वाहनों को खड़ा किया जा रहा है। ऐसे में क्षेत्र के बच्चों को खेलने के लिए कोई मैदान उपलब्ध नहीं है। क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन से इस मैदान को खाली करवाने की मांग की है, ताकि बच्चे खेलकूद सकें। साथ ही लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह में मैदान खाली नहीं होता है, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। गौर हो कि ऊपरी शिमला के मुख्यद्वार ठियोग में बच्चों के खेलने के लिए कोई मैदान नहीं है। ऐसे में एक मात्र ऐतिहासिक आलू मैदान, जिसे नेहरू मैदान के नाम से भी जाना जाता है, में बच्चे खेलकूद गतिविधियों में भाग लेेते हैं। मैदान को लोगों ने वाहनों की पार्किंग बना दिया है, जिससे क्षेत्र के लोगों में रोष है। बच्चों के खेलने के लिए कहीं कोई मैदान नहीं है। स्थानीय लोगों ने मैदान को खाली करवाने बारे एसडीएम ठियोग मुकेश शर्मा को ज्ञापन सौंपा और जल्द से जल्द मैदान को खाली करवाने की मांग की। उन्होंने प्रशासन को एक सप्ताह का समय दिया है और कहा कि यदि इस मैदान को खाली नहीं करवाया गया तो मजबूरन एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर स्थानीय निवासी विनोद हेटा, सुरेश शर्मा, सुनील शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें