फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नित्थर के रोवा में खेलकूद प्रतियोगिता शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला रस्साकशी प्रतियोगिता रहेगी मुख्य आकर्षण
विज्ञापन

वॉलीबाल और कबड्डी प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगे खिलाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर (कुल्लू)। उप तहसील नित्थर की कुठेड़ पंचायत के रोवा मेले से पूर्व होने वाली खेलकूद प्रतियोगिता का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ। यह खेलकूद प्रतियोगिता तीन दिन तक चलेगी। ग्रामीण स्तरीय कबड्डी और वॉलीबाल प्रतियोगिता में खिलाड़ी दमखम दिखाएंगे। वहीं, महिला मंडलों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम और महिला रस्साकशी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। स्पोर्ट्स एंड कल्चर क्लब हिमरी के अध्यक्ष दलीप ठाकुर ने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिता का उद्देश्य युवा पीढ़ी को खेलों से जोड़ना और नशे की लत से दूर करना है। खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि पहुंचीं कुठेड़ पंचायत की प्रधान मोनिका ठाकुर ने किया। उपप्रधान रूप सिंह और पंचायत के सदस्यों ने भी शिरकत की। आयोजक कमेटी ने मुख्य अतिथियों का जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें