फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: भरानू उत्सव के लिए 24 जनवरी से सजेगा खेल और संस्कृति का मंच

विज्ञापन
भराणू उत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक में उप​स्थित आयोजक। स्रोत: संगठन 
विज्ञापन
लकी ड्रा में स्कूटी और एलईडी जीतने का अवसर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंंसी
चौपाल(रोहड़ू)। युवा ग्राम विकास खेलकूद एवं सांस्कृतिक सभा शिल्ला भरानू की एक विशेष बैठक मंगलवार को हुई। सभा के अध्यक्ष जयलाल हरजेट की अध्यक्षता में हुई बैठक में भरानू उत्सव-2026 के आयोजन की तैयारियां पर चर्चा की गई। सभा के महासचिव संतोष बघाईक ने बताया कि हर साल की भांति उत्सव का शुभारंभ 24 जनवरी को पारंपरिक ठोडा खेल के साथ होगा, जो 25 जनवरी तक चलेगा। इसके बाद 26 से 28 जनवरी तक कबड्डी, वॉलीबाल और महिला रस्साकशी की प्रतियोगिताएं करवाईं जाएंगी। उत्सव का समापन 28 जनवरी को भव्य पुरस्कार वितरण और लकी ड्रा के साथ होगा। इस वर्ष लकी ड्रा में टीवीएस स्कूटी, 32 इंच एलईडी और एंड्राॅइड फोन जैसे आकर्षक इनाम रखे गए हैं। इसके लिए मात्र 500 रुपये का कूपन रखा गया है। सभा के कोषाध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों ने पुरस्कारों का विवरण साझा करते हुए बताया कि ठोडा प्रतियोगिता की विजेता टीम को 51,000 रुपये और द्वितीय स्थान पर रहने वाली टीम को 21 हजार रुपये दिए जाएंगे। वॉलीबाल और कबड्डी की विजेता टीम को 55,555 और उपविजेता टीम को 25,555 रुपये नकद इनाम दिए जाएंगे। महिला रस्साकशी की विजेता टीम को 15,000 रुपये और उपविजेता टीम को 7,777 रुपये नकद पुरस्कार दिया जाएगा। वॉलीबाल और कबड्डी प्रतियोगिता में पंचायत स्तरीय टीमों के लिए कड़े नियम बनाए गए हैं, ताकि स्थानीय प्रतिभा को मौका मिले। खिलाड़ियों को परिवार रजिस्टर की नकल लाना अनिवार्य होगा। सभा के अध्यक्ष अध्यक्ष जयलाल हरजेट ने कहा कि सभा एक गैर राजनीतिक संगठन है, जो युवाओं को नशे के जाल से निकालकर खेल के मैदान तक लाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि आयोजन में मुख्य अतिथियों के स्वागत और दर्शकों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा। सभा ने समस्त क्षेत्रवासियों को आमंत्रित करते हुए इस पांच दिवसीय उत्सव को सफल बनाने का आग्रह किया है ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें