फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत्त कर्मियों की लंबित राशि का जल्द हो भुगतान : संघ

विज्ञापन
रामपुर में पेंशनर कल्याण संघ की बैठक में मौजूद पदाधिकारी और सदस्य। संवाद
विज्ञापन
2016 के बाद सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों की लंबित राशि का जल्द हो भुगतान : संघ
विज्ञापन

. पेंशनरों की लंबित मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को सौंपेंगे ज्ञापन : मेहता
. रामपुर में पेंशनरों ने अपनी मांगों और समस्याओं को लेकर किया मंथन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
प्रदेश में वर्ष 2016 से 2022 तक जो कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए हैं, उन्हें आज भी सरकार की ओर से लंबित राशि का भुगतान नहीं हो पाया है। लंबित राशि का भुगतान न होने से सेवानिवृत्त कर्मचारी परेशानी से जूझ रहे हैं। यह बात रामपुर में मंगलवार को हुई पेंशनर कल्याण संघ की बैठक में अध्यक्ष सुदामा राम मेहता ने कही। उन्होंने कहा कि पेंशनरों की समस्याओं को लेकर जल्द ही संघ का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मिलेगा।बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष सुदामा राम मेहता ने की। बैठक में सबसे पहले 17 दिसंबर को आयोजित हुए पेंशनर दिवस कार्यक्रम की सफलता को लेकर सभी सदस्यों ने खुशी जताई। इस कार्यक्रम के दौरान हुए आय-व्यय का लेखा-जोखा सभी सदस्यों के समक्ष रखा गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना अहम योगदान देने वाले जोन पदाधिकारियों की सराहना की गई। वहीं, संघ की कांगड़ा जिले के डाडासीबा में होने वाली विशेष बैठक को लेकर चर्चा की गई। बैठक में मौजूद कार्यकारिणी के सदस्यों, जोन प्रभारियों, सचिवों ने लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की गुहार लगाई। बैठक में मौजूद सदस्यों ने कहा कि पेंशनर लंबे समय से सरकार से लंबित मांगों को पूरा करने की गुहार लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2016 से लेकर वर्ष 2022 तक जो कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए हैं, उनकी गेच्यूटी, एरियर, पेंशन का एरियर, डीए का एरियर, लीव इनकैशमेंट और कम्यूटेशन जैसी देनदारियां लंबित पड़ी हैं। आंकड़ों के मुताबिक सेवानिवृत्त एक कर्मचारी का ही 15 लाख से 20 लाख रुपये देय है। सेवानिवृत्ति के 10 साल बीतने के बाद भी इसका लाभ नहीं मिल रहा। कई कर्मचारी यह राशि लिए बिना दुनिया को छोड़ गए हैं। अध्यक्ष सुदामा राम मेहता ने कहा कि पेंशनरों की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री और प्रदेश सरकार से देय राशि जल्द जारी करने की मांग उठाई जाएगी। उन्होंने कहा कि पेंशनर लंबे अरसे से देय राशि मिलने की आस लगाए हुए हैं। इस मौके पर संघ के महासचिव कृष्ण कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष केवल राम, उपाध्यक्ष तुलसी राम, धर्मपाल, दर्शन दास, शिव राम, राम लाल, मानदेव शर्मा, राम सैन, लक्ष्मी नंद, विजय पाल नेगी, मस्तराम वर्मा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें