फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: ज़मींदार क्लब कोटगढ़ का खेलकूद एवं सांस्कृतिक महोत्सव संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रामपुर बुशहर । ज़मींदार क्लब कोटगढ़ की ओर से गॉर्टन मिशन स्कूल कोटगढ़ के प्रांगण में आयोजित चार दिवसीय खेलकूद और सांस्कृतिक महोत्सव सोमवार को संपन्न हो गया। समापन समारोह में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं विधायक कुलदीप सिंह राठौर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। मुख्यमंत्री के ओएसडी रितेश कपरेट विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। महोत्सव के दौरान विभिन्न खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन आयोजनों में वाॅलीबाल, बास्केटबॉल, बैडमिंटन, कैरम और शतरंज जैसे खेलों में लगभग 150 टीमों ने भाग लिया। समापन समारोह का मुख्य आकर्षण सुप्रसिद्ध लोक गायक अरुण जस्टा की प्रस्तुति रही। उन्होंने पहाड़ी गीतों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर विशेष रूप से खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि जमींदार क्लब कोटगढ़ का खेलकूद एवं सांस्कृतिक महोत्सव युवाओं को खेल और संस्कृति से जोड़ने का एक बेहतरीन मंच है। यह महोत्सव क्षेत्र के सांस्कृतिक विकास में भी एक महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने आयोजकों को इस आयोजन के लिए बधाई दी और सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें