फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: प्रवक्ता संघ ने उठाई डीए देने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहड़ू। हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ ने शिक्षकों और कर्मचारियों को 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता (डीए) देने की मांग उठाई है। संघ के राज्य अध्यक्ष अजय नेगी ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बजट में प्रदेश के शिक्षकों और कर्मचारियों को 3 प्रतिशत डीए देने की घोषणा की है, यह तर्कसंगत नही है। क्योंकि कर्मचारियों का 4 प्रतिशत डीए एक जुलाई 2023 से देय है। अजय नेगी ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि कर्मचारियों को 3 प्रतिशत के स्थान पर 4 प्रतिशत डीए देकर बजट में की गई घोषणा को अमलीजामा पहनाया जाए। संघ के राज्य अध्यक्ष अजय नेगी, चेयरमैन सुरेंद्र पुंडीर, कार्यकारी अध्यक्ष दीप सिंह खन्ना, राज्य महासचिव इंद्र सिंह मुख्य और प्रेस सचिव जय राम शर्मा ने कहा कि सरकार ने जिस तरह से पुरानी पेंशन को बहाल करके उनके हितों की रक्षा की थी। उसी तरह उसे अब भी अपने कर्मचारियों के हितों का ध्यान रखना चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें