फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नेरवा में चैत्र नवरात्र की तैयारियां शुरू, डूंडी माता मंदिर में होगी विशेष पूजा-अर्चना

विज्ञापन
विज्ञापन
नेरवा (रोहड़ू)। डूंडी माता मंदिर कमेटी नेरवा की बैठक कमेटी के अध्यक्ष बलदेव तंगड़ाइक की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 19 मार्च से शुरू होने वाले चैत्र नवरात्र के दौरान मंदिर में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया कि परंपरा के अनुसार मंदिर में वेदी स्थापित की जाएगी और नौ दिनों तक ब्राह्मण माता दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपों की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करेंगे। 27 मार्च को नवरात्र की पूर्णाहुति डाली जाएगी। साथ ही रामनवमी पर श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया जाएगा। हालांकि, कमेटी ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि गैस सिलिंडर उपलब्ध हुए तो भंडारे का आयोजन किया जाएगा अन्यथा श्रद्धालुओं को कड़ाह का प्रसाद वितरित किया जाएगा। मंदिर कमेटी ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं से नवरात्र पर मंदिर पहुंचकर माता दुर्गा का आशीर्वाद लेने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें