फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: ब्रौ में कार्यकर्ताओं को पढ़ाया संगठन की मजबूती का पाठ

विज्ञापन
ब्रौ में बैठक में मौजूद भाजपा ग्राम केंद्रों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता। स्रोत : पार्टी
विज्ञापन
भाजपा ग्राम केंद्र कुश्वा, जगातखाना और ब्रौ की विशेष बैठक में दिए निर्देश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। भाजपा मंडल निरमंड के तहत आने वाले ग्राम केंद्रों के पदाधिकारियों के लिए ब्रौ में ग्राम केंद्रों की विशेष बैठक हुई। बैठक में कुश्वा, जगातखाना और ब्रौ ग्राम केंद्र अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष एवं त्रिदेव और पन्ना प्रमुखों को संगठनात्मक बिंदुओं पर विशेष दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष नरोतम ठाकुर ने की। उन्होंने ग्राम केंद्रों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने और पार्टी के आगामी कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती का पाठ पढ़ाया। साथ ही पदाधिकारियों से संगठन के विस्तार और केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। बैठक में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला कुल्लू प्रभारी बिहारी लाल शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने भी पदाधिकारियों को संगठन के लिए कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करने की अपील की। इस मौके पर मंडल महामंत्री जीवन चौहान, उपाध्यक्ष देवेंद्र वर्मा, प्रताप ठाकुर, प्रदेश महिला मोर्चा कार्यसमिति सदस्य एवं प्रधान ब्रौ शशि कटोच, भोला दत्त गुप्ता, अशोक ठाकुर सहित तीनों ग्राम केंद्रों के अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें