रामपुर बुशहर। नगर परिषद रामपुर के सभागार में स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 कार्यक्रम को लेकर बैठक हुई। अध्यक्षता वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी ने की। बैठक में स्वयं सहायता समूहों और सफाई कर्मचारियों ने भाग लिया। बीआर नेगी ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-2026 कार्यक्रम के बारे जानकारी दी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र को स्वच्छ रखना हमारा पहला कर्तव्य है। क्षेत्र को साफ-सुथरा रखने में सभी का सहयोग चाहिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में जल्द स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा, जिसके माध्यम से स्वच्छ भारत मिशन का संदेश दिया जाएगा। बैठक में नगर परिषद के कर्मचारी भी उपस्थित रहे।