फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रामपुर महाविद्यालय में विशेष व्याख्यान

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। जीबी पंत मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय रामपुर के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग ने सोमवार को राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर विशेष व्याख्यान और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता करवाई। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पंकज बसोतिया बतौर मुख्य अतिथि और प्रेस क्लब के प्रधान डॉ. महेंद्र बदरेल बतौर मुख्य वक्ता उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को 21वीं सदी में मीडिया की भूमिका, पत्रकारिता की चुनौतियों और पत्रकारों के दायित्वों के बारे में जानकारी दी। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में टीम यू ने 60 अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के संयोजक एवं पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के अध्यक्ष तथा सहायक आचार्य सुधीर कमटेस नेगी ने मुख्य वक्ता, मुख्य अतिथि, महाविद्यालय प्रशासन, प्राध्यापकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें