फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: पनेऊ नाग मंदिर में मनाया कृष्ण जन्मोत्सव

विज्ञापन
पनेऊ नाग मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन उमड़े श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। आनी के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पनेऊ नाग मंदिर में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के पांचवें दिन भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान भगवान कृष्ण की सुंदर झांकी निकाली गई, जिसके दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। कथा व्यास श्री जनार्दनाचार्य महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की जन्म लीला और बाल लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के नाम का सुमिरन करने से मनुष्य की जीवन रूपी नैया भवसागर से पार हो सकती है। प्रभु की प्राप्ति के लिए किसी आडंबर की नहीं, बल्कि सच्ची श्रद्धा, प्रेम और समर्पण की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत महापुराण मनुष्य को धर्म, सत्य, प्रेम और परोपकार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। प्रत्येक व्यक्ति को सांसारिक मोह-माया से समय निकालकर भगवान का स्मरण और सत्कर्म करने चाहिए। प्रभु भक्ति से ही मनुष्य को आत्मिक शांति मिलती है। कथा के दौरान भजन-कीर्तन और भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें