फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: तकलेच में विशेष ग्रामसभा 17 को, चिट्टा मुक्त पंचायत बनाने पर भी होगी चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना के तहत चिह्नित परिवारों का होगा अंतिम सत्यापन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। तकलेच पंचायत में 17 नवंबर को विशेष ग्रामसभा होगी। ग्रामसभा में चिट्टा मुक्त पंचायत बनाने पर भी चर्चा की जाएगी। ग्रामसभा पूर्वाह्न 11:00 बजे पंचायत कार्यालय के प्रांगण में प्रधान सुनील कायथ की अध्यक्षता में होगी। उन्होंने कहा कि बीती ग्रामसभा की कार्यवाही की पुष्टि करने के साथ पिछली तिमाही के आय-व्यय का अनुमोदन किया जाएगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना के तहत पहले से नौवें चरण तक के सर्वेक्षण में चिह्नित परिवारों की सूचियों का अंतिम सत्यापन किया जाएगा। पंचायत क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा, इमारती लकड़ी वितरण के लिए लाभार्थियों का चयन और परिवार रजिस्टर भाग-1 में अलग खाता करने के प्रस्ताव पर भी चर्चा होगी। बैठक में नशा निवारण और पंचायत को चिट्टा मुक्त बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाने पर विचार किया जाएगा। वहीं, स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और स्वच्छता के लिए वर्ष 2025 के मॉडल उपनियमों को अपनाने, वित्त वर्ष 2027-28 के लिए वीबी-राम-जी के तहत वार्षिक शेल्फ को मंजूरी देने सहित वन अधिकार अधिनियम-2006 के तहत विकास कार्यों के लिए अनापत्ति प्रस्ताव पारित करने सहित अन्य विषयों पर चर्चा की जाएगी। पंचायत प्रधान सुनील कायथ ने सभी लोगों से बैठक में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें