फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रामपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बाल विवाह मुक्त भारत बनाने की ली शपथ

विज्ञापन
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बाल विवाह मुक्त भारत की शपथ लेते हुए: जागरूक पाठक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामपुर बुशहर। बाल विकास परियोजना रामपुर ने बुधवार को डंसा में बाल विवाह मुक्त भारत विशेष अभियान के अंतर्गत एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी शशि ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। डंसा सर्किल की कार्यकर्ताओं और अधिकारियों ने बाल विवाह को समाप्त करने और समाज को इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूकता बढ़ाने की शपथ ग्रहण की। अधिकारियों और कर्मचारियों ने बाल विवाह न होने देने और इसकी सूचना विभाग को देने का प्रण लिया। शशि ठाकुर ने कहा कि बाल विवाह एक सामाजिक बुराई है, जो बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा और भविष्य पर नकारात्मक प्रभाव डालती है। विशेष अभियान के अंतर्गत रामपुर क्षेत्र के स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों, पंचायतों और समुदाय स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान बाल विवाह मुक्त भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस मौके पर पर्यवेक्षक ज्वाला ब्लाये, ब्लॉक समन्वयक चंदर शर्मा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें