कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुमारसैन की स्काउट एवं गाइड इकाई की राशि वर्मा ने हाल ही में लखनऊ में आयोजित राष्ट्रीय डायमंड जंबूरी में भाग लिया। इसमें देशभर से हजारों स्काउट एवं गाइड्स ने भाग लिया। राशि वर्मा ने हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए उद्घाटन समारोह और समापन समारोह में मार्च पास्ट किया। जंबूरी के दौरान प्रतिभागियों को नेतृत्व, अनुशासन, सेवा-भाव, साहसिक गतिविधियों और सांस्कृतिक आदान-प्रदान का व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त हुआ। राशि वर्मा ने विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया । इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य कमलेश शर्मा और समस्त स्टाफ ने राशि वर्मा को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ऐसे राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलती हैं ।