संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ( किन्नौर)। केंद्रीय विद्यालय रिकांगपिओ में भारत स्काउट एवं गाइड यूनिट रिकांगपिओ के सौजन्य से दो दिवसीय प्रथम सोपान प्रवेश परीक्षा, द्वितीय, तृतीय सोपान और राज्य पुरस्कार प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का समापन निदेशक एवं प्राचार्य संजीव राणा ने किया। इस अवसर पर प्राचार्य संजीव राणा ने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण से जहां एक ओर स्काउट गाइड, एनसीसी और एनएसएस के विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण है। इस दो दिवसीय शिविर में परीक्षक एवं प्रशिक्षक हीरा सिंह, ज्ञानवती और जगजीत कौर ने प्रशिक्षण दिया। इस शिविर में 12 स्काउट एवं 11 गाइड ने प्रवेश परीक्षा, 15 स्काउट, 10 गाइड ने प्रथम सोपान परीक्षा उत्तीर्ण की, जबकि 20 स्काउट एवं 18 गाइड ने दक्षता पदक प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।