फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: चौपाल में गीला-सूखा कूड़ा अलग-अलग दें

विज्ञापन
चौपाल नगर पंचायत में स्वच्छ शहर समृद्ध शहर शिविर में उप​​स्थित अ​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
चौपाल के वार्ड नंबर-एक में लगा समाधान शिविर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल (रोहड़ू)। नगर पंचायत चौपाल में स्वच्छ शहर-समृद्ध शहर के अंतर्गत वार्ड नंबर-एक में समाधान शिविर लगा। शिविर में प्रशासन ने लोगों की शिकायतें सुनीं और समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। साथ ही लोगों से अपील की है की गीला और सूखा कूड़ा सफाई मित्रों को अलग-अलग करके दें। लोगों को सिटीजन सेवा पोर्टल पर शिकायत दर्ज करने के बारे में भी जानकारी दी गई। नागरिक सिटीजन सेवा पोर्टल पर स्ट्रीट लाइट खराब होने, कूड़ा न उठाने, अवैध निर्माण, अवैध पार्किंग, रास्तों और नालियों की सफाई, शौचालय की सुविधा, मृत पशुओं का निपटान और खुले में शौच आदि की शिकायतें दर्ज करवा सकेंगे। इस दौरान नागरिकों को शिकायतों को निवारण फार्म वितरित किए गए। लोगों की कुछ समस्याओं का मौके पर ही निपटारा किया गया। समाधान शिविर में उप मंडल अधिकारी हेम चंद वर्मा, नगर पंचायत चौपाल की अध्यक्ष बिमला मलिक, वार्ड नंबर-एक के पार्षद दीपक चंदेल, पार्षद कमला आदि मौजूद रहे।

चौपाल नगर पंचायत में स्वच्छ शहर समृद्ध शहर शिविर में उपस्थित अधिकारी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें