बोंडा सराहन में आईटीबीपी की 19वीं बटालियन के अधिकारी और जवान तिरंगा झंडा फहराते हुए
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। बोंडा सराहन में आईटीबीपी की 19वीं बटालियन के जवानों ने स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर जागरुकता रैली निकाली। बटालियन के कमांडेंट श्रीपाल की अध्यक्षता में अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान जवानों के साथ केंद्रीय विद्यालय के छात्रों और स्थानीय लोगों ने हर घर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर डिप्टी कमांडेंट देस राज, लाल मोहमद, अनिल चौहान, डॉ. मनीषा और योगराज सिंह सहित कई अन्य मौजूद रहे।