संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। जहां पूरा देश आजादी के जश्न में देश की अखंडता को यादगार बनाने और एकजुटता से जुटा है, वहीं नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन उत्पादन में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। परियोजना ने अपने ही बनाए 39.570 मिलियन यूनिट को तोड़ते हुए 13 अगस्त को 39.572 मिलियन यूनिट का एक दिन का उच्चतम रिकॉर्ड बनाया। परियोजना प्रमुख मनोज कुमार ने इसके लिए निगम प्रबंधन, भारत सरकार, हिमाचल सरकार और स्थानीय प्रशासन के सहयोग के लिए आभार जताया।