फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सोईधार-टांगरी सड़क 3.20 करोड़ से बनेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास की बात : स्पैन के जरिये सेब भेजने की समस्या से मिलेगी निजात
विज्ञापन


सैकड़ों किसानों-बागवानों का वर्षों पुराना सपना होगा पूरा

नाबार्ड के तहत 2.700 किलोमीटर सड़क का होगा निर्माण

सड़क बनने से आसानी से पहुंचेंगी किसान बागवानों की नकदी फसलें

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। उपमंडल रामपुर की खमाड़ी पंचायत के सैकड़ों ग्रामीणों का वर्षों पुराना सड़क सुविधा का सपना जल्द साकार होगा। पंचायत के सोईधार गांव के लिए जल्द ही सड़क का निर्माण होगा। सड़क बनने से सैकड़ों ग्रामीण खासकर किसानों-बागवानों को अपनी नकदी फसल मंडी पहुंचाने में राहत मिलेगी। वर्षों से स्पैन के जरिये अपनी फसलें मंडी पहुंचा रहे सैकड़ों बागवानों को अब सड़क बनने से लाभ मिलेगा। लोक निर्माण विभाग ने सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं और अब जल्द ही सड़क निर्माण कार्य शुरू होगा।

गौर हो कि ननखड़ी तहसील की खमाड़ी पंचायत का सोईधार गांव अब तक सड़क सुविधा से नहीं जुड़ पाया है। सड़क सुविधा न होने से ग्रामीण वर्षों से दिक्कतों का सामना कर रहे हैं। ग्रामीणों को आपात के समय काफी दिक्कतें झेलनी पड़ती हैं, वहीं सबसे अधिक परेशानी किसानों-बागवानों को अपनी सेब सहित अन्य नकदी फसलों का मंडी पहुंचाने में पेश आ रही है। हाल यह है कि हजारों सेब की पेटियां स्पैन के माध्यम से सड़क तक पहुंचाई जाती हैं। वहीं, ग्रामीणाें को रोजमर्रा का सामान और खाद्य सामग्री गांव पहुंचाना परेशानी भरा बना हुआ है।
विज्ञापन

वर्षों से ग्रामीण प्रदेश सरकार से सड़क सुविधा से जोड़ने की गुहार लगा रहे थे। अब ग्रामीणों की दशकों पुरानी मांग जल्द पूरी होने जा रही है। नाबार्ड के तहत लोक निर्माण विभाग जल्द ही सड़क निर्माण शुरू करेगा। विभाग को नाबार्ड से करीब 3.20 करोड़ रुपये की राशि प्राप्त हुई है। विभाग की ओर से सोईधार से टांगरी तक करीब 2.700 किलोमीटर सड़क का निर्माण किया जाएगा। अब क्षेत्र के लोगों को बीमारी होने पर समय पर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल पाएंगी। वहीं, सबसे अधिक लाभ क्षेत्र के बागवानों को होगा। इस क्षेत्र में हर वर्ष हजारों पेटी सेब उत्पादन होता है, जबकि इसके अलावा अन्य फलों का भी यहां उत्पादन हो रहा है। सड़क बनने से बागवानों को सेब की फसल मंडी पहुंचाना काफी आसान होगा। साथ ही उन्हें वर्षों से चल रही स्पैन की समस्या से भी निजात मिलेगी। क्षेत्र के लोगों में सड़क निर्माण को लेकर काफी खुशी है। निकट भविष्य में क्षेत्र के ग्रामीणों की सड़क संबंधी समस्या समाप्त होगी और उन्हें आवश्यक सुविधाओं के लिए नहीं जूझना पड़ेगा।
विज्ञापन



नाबार्ड के तहत सोईधार से टांगरी सड़क का निर्माण किया जाएगा। इस पर करीब 3.20 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। विभाग करीब 2.700 किलोमीटर सड़क का निर्माण कर ग्रामीणों को सड़क सुविधा से जोड़ेगा। - एसके नेगी, एक्सईएन, लोक निर्माण विभाग रामपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें