फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सोहन कल्याण चुने गए पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान

विज्ञापन
नेरवा ब्लॉक पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की  बैठक में उपस्थित सदस्य। संवाद 
विज्ञापन
नेरवा (रोहड़ू)। नेरवा ब्लॉक पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक जिला प्रधान भाग चंद चौहान की अध्यक्षता हुई। बैठक में सर्वसम्मति से नेरवा ब्लॉक के पदाधिकारी चुने गए। सोहन कल्याण को प्रधान पद की कमान सौंपी गई। सूरत चौहान को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, जोगिंद्र जिंटा को महासचिव और अज्ञैर नरेश राठौड़ को वित्त सचिव बनाया गया। इसके अतिरिक्त श्याम ठाकुर को सलाहकार, श्याम चौहान को महालेखाकार और मूरत सिंह चौहान को संयोजक मनोनीत किया गया। हीरा लाल घेजटा और प्रेम मेहता को राज्य प्रतिनिधि चुना गया। नवनिर्वाचित प्रधान सोहन कल्याण और महासचिव जोगिद्र जिंटा ने कहा कि 17 अक्तूबर को शिमला में होने वाले सांकेतिक धरना-प्रदर्शन में नेरवा ब्लॉक से बड़ी संख्या में पेंशनर भाग लेंगे। इस अवसर पर पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश के महासचिव भूप राम वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गंगा राम शर्मा, उपाध्यक्ष दीप राम शर्मा, प्रेस सचिव लायक राम शर्मा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें