रामपुर बुशहर। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की अंतिम विदाई के दिन शनिवार को रक्तदान सेवा परिवार सोसायटी ने लंगर सेवा का आयोजन किया। इस दौरान दूर-दूर के क्षेत्रों से आए हजारों लोगों ने चौधरी अड्डे में भोजन ग्रहण किया।
शनिवार को रामपुर में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का दाह संस्कार होना था। ऐसे में पदम पैलेस में उनके अंतिम दर्शनों के लिए हजारों लोग पहुंचे। इसी कड़ी में रक्तदान सेवा परिवार सोसायटी ने लंगर सेवा का आयोजन किया है। सोसायटी ने लंगर सेवा शनिवार सुबह करीब दस बजे से शुरू की, जो दिन भर जारी रही।
सोसायटी ने इस दौान यहां पहुंचे लोगों को पेयजल भी मुहैया करवाया। सोसायटी के अध्यक्ष ज्योति लाल ने कहा कि रामपुर में लोगों के उमड़े जन सैलाब को देखते हुए लंगर सेवा का आयोजन किया गया है।
लंगर सेवा में शहरवासियों ने भी भरपूर सहयोग दिया है। इस मौके पर नीतिश भारती, अतुल कश्यप, संदीप शर्मा, राकेश शर्मा, प्रताप, सुशील, सुख जीवन, अंशुल, साहिल, अनिल मोकटा, काकू और गुरदेव मुनी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।