रिकांगपिओ(किन्नौर)। किन्नौर जिले में 211 किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन लगा दी गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी किन्नौर डॉ. राकेश नेगी ने बताया कि जिले में 11 और 12 अप्रैल को 13 कोल्ड चेन प्वाइंट स्थापित किए जाएंगे ताकि किशोरियों का भविष्य सुरक्षित किया जा सके। उन्होंने अभिभावकों से आह्वान किया कि वे वैक्सीन के संदर्भ में अफवाहों पर ध्यान न दें और टीकाकरण के माध्यम से अपनी किशोरियों का भविष्य सुरक्षित बनाएं।