नेरवा (रोहड़ू)। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर 10 अप्रैल को चौपाल क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे। अपने दौरे के दौरान वह वॉलीबाल (बॉयज) स्पोर्ट्स हॉस्टल चौपाल के शुभारंभ समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री वॉलीबाल स्पोर्ट्स हॉस्टल की नई इमारत और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौपाल के प्राथमिक विंग की नई इमारत का शिलान्यास करेंगे। मंत्री रोहित ठाकुर स्थानीय लोगों की समस्याएं भी सुनेंगे।