फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किन्नौर में बर्फबारी का दौर जारी

विज्ञापन
किन्नौर जिले के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल छितकुल गांव में पड़ी चार इंच बर्फबारी - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
सांगला(किन्नौर)। जिला किन्नौर में शनिवार को पूरा दिन खराब मौसम के चलते ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का दौर जारी रहा जबकि निचले क्षेत्रों में बारिश होती रही। जिला मुख्यालय रिकांगपिओ से कल्पा, निचार और पूह खंड के लिए बर्फबारी के वजह से निगम की बसों की आवाजाही कम हुई।
विज्ञापन

रिकांगपिओ से वाया धामी बसंतपुर होते हुए शिमला के लिए निगम की बसों की आवाजाही बराबर रही। जिले के कल्पा का अधिकतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान -1.5 दर्ज किया गया। वहीं प्रमुख पर्यटन स्थल सांगला का अधिकतम तापमान 3 डिग्री और न्यूनतम -2 डिग्री सेल्सियस रहा। जिले के कल्पा, रोघी, पांगी, बारंग, ब्रुआ, शौंग, चांसू, सापनी, बटूरी, सांगला, बटसेरी, रक्षम, छितकुल, रिब्बा, रिस्पा, खादरा, आकपा, रारंग, मूरंग, ठंगी, लंबर, कुन्नोचारंग, कानम, लिप्पा, आसरंग, नेसंग, लियो, हांगो, चांगो, रोपा, सुन्नम, सुमरा, शलखर सहित जिले के अधिकांश ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 6 से 9 इंच ताजा हिमपात दर्ज किया गया। जिले के पवारी, कड़छम, चोलिंग, टापरी, भावानगर, तरांडा, निगुलसरी, चौरा क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी रहा।
उधर, पथ परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक रिकांगपिओ प्रेम कश्यप ने बताया कि निगम की बसों को अवकाश के चलते सवारियां न कारण दो दिन के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में बंद कर दिया है। सोमवार से बस सेवाएं बहाल कर दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें