फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किन्नौर जिले में बर्फबारी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
सांगला(किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर में वीरवार दोपहर बाद एक बार फिर बर्फबारी होने से दुश्वारियां बढ़ गई हैं। वीरवार को जिले के अधिकांश ऊंचाई वाले क्षेत्रों में दो से चार इंच तक बर्फबारी हुई है। छितकुल, सांगला, कल्पा, नेसंग, लियो, हांगो, लिप्पा असरंग, ठंगी कुन्नू चारंग और भावावैली में दो से चार इंच बर्फबारी हुई है।
विज्ञापन

बर्फबारी के चलते लोगों को कड़ाके की ठंड में ठिठुरना पड़ रहा है। बत्ती गुल होने से स्कूली बच्चों और आम जनता के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। बर्फबारी ने अभी तक जिले की दो से अधिक ग्रामीण सड़कों पर ब्रेक लगा रखी है। ग्रामीणों को आवाजाही करने में भारी परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। वहीं जिले में अभी भी 30 ट्रांसफार्मर ठप पड़े हुए हैं। जिसके कारण छितकुल में तीन दिन से बिजली आपूर्ति ठप है। वहीं जिले ऊंचाई वाले क्षेत्रों के कई गांवों में अभी तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई है। परिवहन निगम रिकांगपिओ के अड्डा प्रभारी सुजान सिंह नेगी ने बताया कि जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में अभी बर्फबारी होने से बसों की आवाजाही बंद है। सड़क बहाल होते ही बसों को भेजा जाएगा।
वहीं, लोक निर्माण विभाग के एसडीओ अशोक नेगी बताया कि दो दर्जन से अधिक बंद सड़कों को खोलने के लिए 16 मशीनें और 300 मजूदर लगे हुए हैं। जल्द सड़कों को बहाल कर दिया जाएगा। एक बार फिर से बर्फबारी शुरू होने पर सड़क बहाली में दिक्कतों को सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युत बोर्ड रिकांगपिओ के एक्सईएन टाशी नेगी ने कहा कि 30 ट्रांसफार्मरों को बहाल कर विद्युत आपूर्ति बहाल करने का हरसंभव प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें