फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर-रोहडू़ सहित कई अन्य रूटों पर अभी थमे हैं पहिये

विज्ञापन
किन्नौर जिले के टिंकूनाला में ग्लेशियर का साफ करने में जुटी बीआरओ की मशीन - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। सूबे में हाल ही में हुई भारी बर्फबारी और बारिश से जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त है। आलम यह है कि कहीं कई सड़कें बंद तो कहीं कई क्षेत्रों में बिजली गुल है। ऐसे में ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाएं मुहैया न होने से खासी परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। हालांकि नेशनल हाइवे पांच नारकंडा में निगम की बसों की आवाजाही शुरू होने से लोगों ने राहत की सांस जरूर ली है। इसके अलावा बुधवार को मौसम साफ बने रहने से जहां लोगों ने धूप का खूब आनंद लिया, वहीं लोगों को कपड़े सुखाने का मौका भी मिला।
विज्ञापन

गौर हो कि बीते दिनों हुई भारी बर्फबारी के बाद लोगों की दुश्वारियां थमने का नाम नहीं ले रही है। उपमंडल में कई ग्रामीणों सडक़ों पर वाहनों के पहिये थमे हुए हैं। यातायात व्यवस्था ठप होने से ग्रामीणों को आवाजाही के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। परिवहन निगम रामपुर डिपो के आधा दर्जन रूट पूरी तरह से ठप पड़े हैं, जबकि अन्य दो दर्जन रूटों पर आधे रास्ते तक ही निगम की बसों को भेजा जा रहा है। इसके चलते ग्रामीणों को अपने गंतव्य पहुंचने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भारी बर्फबारी से प्रभावित हुई यातायात व्यवस्था अभी भी पूरी तरह से बहाल नही पाई है। हजारों लोग पैदल सफर करने को मजबूर हैं। रामपुर से रोहडू, सनेई, थड़ा, जघोरी, किनफी, दरकाली रूट पर बस सेवा पूरी तरह से ठप पड़ी है। वहीं निगम द्वारा सडक़ों में फिसलन को देखते हुए आधे रास्ते तक बसों को भेजा जा रहा है।
इसके अलावा सूबे की 12/20 वैली के कई ग्रामीण क्षेत्रों में बीते नौ दिनों से बत्ती गुल है। सरोजनी ठाकुर, सुनील चौहान, विनोद, कमलेश, प्रवीना, प्रिया और दयाल सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने कहा कि बर्फबारी के बाद मुनिश और बाहली में बाधित बिजली से ग्रामीणों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ रही है। विद्यार्थियों को पढ़ाई करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने संबंधित विभागों से समस्या दूर करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

वहीं इस संबंध में परिवहन अधिकारी रामपुर गुरबचन सिंह ने बताया कि डिपो के आधा दर्जन रूट बर्फबारी से बंद पड़े हैं। कई ग्रामीणों सड़कों में फिसलन के चलते निगम की बसों को आधे रास्ते तक भेजा जा रहा है। जहां तक संभव हो बसों की आवाजाही हो रही है। रामपुर से नारकंडा होकर शिमला के लिए बसों को भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें