फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारकंडा में बाधित एनएच अभी बंद, रोहड़ू की ओर ठप पड़ी आवाजाही

विज्ञापन
आनी के खनाग में बर्फबारी से बाधित हुआ मार्ग। - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। सोमवार से शुरू हुई बर्फबारी से रामपुर उपमंडल के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ की सफेद चादर बिछ चुकी है। बर्फबारी से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। समूचा क्षेत्र शीतलहर की चपेट में आ गया है। बर्फबारी के दूसरे दिन भी नारकंडा में नेशनल हाईवे पांच पर वाहनों की आवाजाही ठप रही। रामपुर से रोहड़ू जाने वाली बस सेवा भी दो दिनों से ठप पड़ी है। उपमंडल के डेढ़ दर्जन से अधिक रुटों पर आधे रास्ते तक की निगम की बसों को भेजा जा रहा है, जबकि रामपुर से शिमला की ओर वाहनों को वाया बसंतपुर होकर भेजा जा रहा है। वहीं उपमंडल के 27 रूट बर्फबारी के कारण प्रभावित हो गए हैं। निगम की बसों को भी संभव स्थानों तक ही जाने के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि मंगलवार को भी रामपुर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का दौर जारी रहा। उपमंडल के काशापाट, 15/20, सराहन, किन्नू, नरैण, बाहली, 12/20 और अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी के चलते ठंड का प्रकोप काफी बढ़ गया है। नारकंडा में दूसरे दिन भी बर्फबारी और फिसलन के चलते नेशनल हाईवे पांच पर वाहनों की आवाजाही ठप रही। वहीं सुंगरी में भारी बर्फबारी के चलते रोहड़ू के लिए चलने वाली बस सेवा जराशी तक भेजी जा रही है, जबकि उपमंडल के कुल 27 रूटों पर बसों को संभावित स्थानों तक भेजा जा रहा है। बर्फबारी और फिसलन के चलते नारकंडा में नेशनल हाईवे पांच, रोहडू, ननखड़ी से नारकंडा, लबाना सदाना, फांचा, जघोरी, किन्फी, किन्नू, बगावट, दरकाली सहित अन्य रूटों पर वाहनों की रफ्तार थम गई है। ऐसे में लोगों को आवाजाही करने में खासी परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं।
परिवहन निगम रामपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक गुरबचन सिंह के अनुसार नारकंडा में एनएच बाधित होने से बसों को वाया बसंतपुर होकर भेजा जा रहा है। रामपुर उपमंडल के 27 रूट बर्फबारी के कारण प्रभावित हुए हैं। निगम के चालक और परिचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि खतरा मोल न लें और संभव स्थानों तक ही निगम की बसों की आवाजाही करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें