फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किन्नौर में बर्फबारी के दूसरे दिन भी पटरी पर नहीं लौटा जन जीवन

विज्ञापन
विज्ञापन
सांगला(किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर में बुधवार को हुई भारी बर्फबारी के दूसरे दिन भी जन जीवन पटरी पर नहीं लौट पाया है। बर्फबारी से जहां समूचा जिला शीतलहर की चपेट में आ गया है। वहीं जिले के तीनों उपमंडलों के करीब दो दर्जन रूट वाहनों की आवाजाही के लिए ठप हैं। वहीं लोक निर्माण विभाग बाधित मार्गों को बहाल करने में जुटा हुआ है। मार्ग बहाली में विभाग ने मशीनें और करीब 300 मजदूरों को लगा रखा है
विज्ञापन

किन्नौर जिले में मंगलवार देर रात से ही जिले के अधिकांश ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात का दौर शुरू हो गया था, जो बुधवार को भी चलता रहा। वहीं वीरवार को भी जिले के कल्पा, पूह और निचार खंड के ऊंचाई वाले इलाकों में रुक-रुक कर हिमपात होता रहा, जबकि निचले इलाकों में बारिश होती रही।
वीरवार को रिकांगपिओ के सामने किन्नर कैलाश, जोर खंडन, सांगला कंडा, छितकुल की थोला पहाड़ियों, नाको के रियोपुरगिल, पूह की पहाड़ियों, निचार और भावावैली की चोटियों में बर्फबारी होती रही। कल्पा का अधिकतम तापमान 5 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान -1.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं पर्यटन स्थल सांगला का अधिकतम तापमान 6 डिग्री और न्यूनतम तापमान -1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बर्फबारी के बाद समूचे जिले में शीतलहर का प्रकोप जारी है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग कल्पा के एक्सईएन विरेंद्र सिंह गुलेरिया और एक्सईएन भावानगर राहुल सूद ने बताया कि सभी बंद पड़ी सड़कों को बहाल करने के लिए एक दर्जन मशीनें और करीब 300 मजदूरों को तैनात किया गया है। मार्गों को बहाल करने का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें