फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: चांशल की चोटियों पर हिमपात, रोहड़ू-डोडरा क्वार सड़क बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहड़ू। निचले क्षेत्रों में सोमवार को सुबह बारिश हुई और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात हुआ। हिमपात से शीतलहर बढ़ गई है। चांशल घाटी में हिमपात के बाद चांशल में रोहड़ू-डोडरा क्वार सड़क बंद हो गई है। इससे रोहड़ू से डोडरा-क्वार का सड़क संपर्क कट गया है। वहीं, चंद्रनाहन, तांगणू, जागलिख, मोराल डंडा की चोटियों में भी हिमपात जारी है। लोक निर्माण विभाग डोडरा क्वार डिवीजन के एक्सईएन नरेंद्र नायक ने कहा सोमवार सुबह से बारिश के कारण कुछ जगह भूस्खलन हुआ है। लोगों से अपील की है कि डोडरा-क्वार सड़क पर सफर न करें। यह सड़क बंद हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें