किन्रौर के आसरंग गांव में हुई ताजा बर्फबारी। संवाद
ठियोग और कुमारसैन में हुई भारी ओलावृष्टि, बागवान चिंतित
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर/रिकांगपिओ(किन्नौर)। मौसम के बदलाव ने बागवानों की चिंता बढ़ा दी है। चोटियों पर बर्फबारी हुई और निचले क्षेत्रों में
ओलावृष्टि से फ्लाॅवरिंग को नुकसान हुआ है। जनजातीय जिले किन्नौर के ऊंचे क्षेत्रों और स्पीति वैली में अप्रैल में भी बर्फबारी हो रही है। शुक्रवार रात और शनिवार सुबह को किन्नौर के आसरंग, नाको, मलिंग में ताजी बर्फबारी हुई। वहीं, रामपुर, आनी, ठियोग, कुमारसैन में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई है। बेमौसमी बारिश और ओलावृष्टि ने सेब समेत अन्य फलों के पेड़ों पर आ रहे फूल को नुकसान पहुंचाया। इससे फसल के प्रभावित होने की आशंका है। निचले क्षेत्रों में शुक्रवार शाम से ही बारिश का दौर शुरू हो गया था। शुक्रवार शाम को तेज बारिश हुए। रात भर रुक-रुक बारिश होती रही है। शनिवार सुबह भी बादल छाए रहे। हालांकि, दोपहर बाद अचानक तेज बारिश और ओलावृष्टि हुई। शुक्रवार को हुई ओलावृष्टि से सबसे अधिक नुकसान कुमारसैन और ठियोग उपमंडल में हुआ है। लगातार मौसम खराब रहने से बागवान चिंतित है। अभी आने दिनों में भी खराब मौसम से राहत नहीं है। आईएमडी के अनुसार अगले छह दिन भी बारिश से राहत के आसार नहीं है। शिमला जिले में ओलावृष्टि और तूफान का अलर्ट है।