फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नेरवा को नगर पंचायत का दर्जा मिला, मूलभूत सुविधाओं को तसर रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर में बस अड्डा नहीं, सीवरेज लाइन की सुविधा नहीं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नेरवा (रोहड़ू)। विधानसभा क्षेत्र चौपाल की 26 पंचायतों का केंद्र बिंदु नेरवा भले ही नगर पंचायत में बन गया हो, लेकिन आज भी लोगों को बुनियादी सुविधाओं के लिए जूझना पड़ रहा है। बढ़ती आबादी के साथ समस्याएं लगातार गंभीर होती जा रही हैं। संबंधित सरकारी विभागों की अनदेखी हालात को और बिगाड़ रही है। वर्ष 2012 से एक खुली जगह को बस अड्डे का नाम देकर यहां से प्रतिदिन करीब 50 रूटों पर बसों का संचालन किया जा रहा है। यात्रियों के लिए बनाई गई वर्षाशालिका भी छोटी है। ऐसे में बारिश और तेज धूप के दौरान यात्रियों को खुले आसमान के नीचे खड़े रहकर बसों का इंतजार करना पड़ता है। बस अड्डे पर शौचालय की सुविधा न होने से लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है। विशेषकर, महिलाओं के लिए यह स्थिति बेहद असुविधाजनक है, क्योंकि उन्हें मजबूरन खुले में जाना पड़ता है। सीवरेज व्यवस्था का अभाव भी नेरवा की प्रमुख समस्याओं में शामिल है। लोगों को अपने सीवरेज टैंक साफ करवाने के लिए भारी खर्च उठाना पड़ता है। हालांकि, नेरवा के लिए 26.60 करोड़ रुपये का सीवरेज प्रोजेक्ट चार वर्ष पहले स्वीकृत हो चुका है, लेकिन बजट की कमी के चलते यह योजना अभी तक कागजों में ही सीमित है। बाईपास निर्माण का मुद्दा भी पिछले एक दशक से लंबित है। कई बार सर्वे होने के बावजूद आम सहमति और बजट की कमी के कारण काम शुरू नहीं हो पाया है। हर बार सरकार बदलने के साथ सर्वे भी बदल जाता है, जिससे परियोजना आगे नहीं बढ़ पाती। कस्बे में सार्वजनिक पार्किंग की सुविधा न होने से भी हालात बदतर हैं। लोग जहां जगह मिलती है, वहीं वाहन खड़े कर देते हैं, जिससे जाम लगना आम बात हो गई है। नगर पंचायत की ओर से बहुमंजिला पार्किंग के लिए स्थान चिह्नित किया जा चुका है, लेकिन फोरेस्ट क्लीयरेंस के चलते यह योजना भी अटकी हुई है। स्थानीय निवासियों ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मांग की है कि संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश देकर इन समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए ताकि नेरवा को वास्तविक रूप में एक सुव्यवस्थित नगर पंचायत बनाया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें