फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: हिमपात से रामपुर, ननखड़ी की 36 सड़कें अवरुद्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क को बहाल करने के लिए विभाग ने तैनात कीं 24 मशीनें और मजदूर
विज्ञापन


. रामपुर-रोहड़ू, ननखड़ी की टिक्कर खमाडी सड़क पांच दिन से बंद

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर/ननखड़ी। सीजन के पहली बर्फबारी से बंद ग्रामीण इलाकों की सड़कें अभी बहाल ही हुई थीं कि मंगलवार को फिर बर्फबारी से ग्रामीण सड़कें अवरुद्ध हो गईं। रामपुर और ननखड़ी के अधिकतर सड़कें यातायात के लिए बाधित हो गईं। क्षेत्र की 30 से अधिक सड़कों पर बर्फबारी और फिसलन से यातायात व्यवस्था पूरी तरह से ठप पड़ी है। ताजा हिमपात से रामपुर और ननखड़ी क्षेत्र के हजारों लोगों की परेशानी बढ़ गई है। मंगलवार को हुई ताजा बर्फबारी से रामपुर, ननखड़ी और कुमारसैन उपमंडल के ग्रामीण इलाकों का फिर से संपर्क कट गया है। बीते दिनों लोक निर्माण विभाग ने कई ग्रामीण सड़कों को बहाल कर दिया था, लेकिन मंगलवार को फिर हिमपात से सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं। क्षेत्र की मुख्य सड़कें भारी बर्फबारी और फिसलन के कारण वाहनों की आवाजाही के लिए ठप पड़ी हैं। बर्फबारी से रामपुर तहसील की 28 और ननखड़ी तहसील की 8 मुख्य सड़कें बाधित हुई हैं। रामपुर-तकलेच-रोहड़ू, तकलेच-दरकाली, रामपुर-ननखड़ी, भद्राश-ब्रांदली, रामपुर-गौरा-मशनू, शानधार-श्राईकोटी, टिक्कर-गाहन, ननखड़ी-खमाडी, टूटूपानी-ननखड़ी, खुनी-खड़ाहन, नालाबान से नागाधार, खनोग से सुरड़बंगला, रेला से धांशा, ननखड़ी शरोग, अड्डू से चेबड़ी, गाहन से मांजधारटी सड़क बर्फबारी से बंद पड़ी हैं। हालांकि, बीते दिनों विभाग ने मशीनें लगाकर सड़कों से बर्फ तो हटाई, लेकिन फिर से हुई बर्फबारी से हालात पहले जैसे हो गए हैं। बाधित सड़कों से बर्फ हटाने के लिए लोक निर्माण विभाग ने 24 मशीनें और मजदूर तैनात किए हैं, जो युद्धस्तर पर सड़कों को बहाल करने में जुटे हैं। लगातार हो रही बर्फबारी से सड़क को बहाल करने का कार्य प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन




लोक निर्माण विभाग तकलेच के सहायक अभियंता गोवर्धन शर्मा ने बताया कि रामपुर से रोहड़ू-सड़क बर्फबारी से सुंगरी में फिर से बाधित हो गई है।

लोक निर्माण विभाग ननखड़ी के कनिष्ठ अभियंता तारा जोशी ने बताया कि विभाग ने आठ में से छह ग्रामीण सड़कें बहाल कर दी थीं, लेकिन फिर से हुई बर्फबारी से सड़कें फिर अवरुद्ध हो गई हैं। क्षेत्र में सड़कों को बहाल करने के लिए आठ मशीनें और कई मजदूर तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें