फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सुशील कुमार को अध्यक्ष और निशा को चुना उपाध्यक्ष

विज्ञापन
मंढोल स्कूल में एसएमसी की बैठक के दौरान
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में एसएमसी कार्यकारिणी का किया गठन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रोहड़ू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंढोल में विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) की बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य रमेश कुमार बाल्टू ने की। बैठक में अभिभावकों एवं विद्यालय प्रबंधन से जुड़े सदस्यों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से नई एसएमसी कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में सुशील कुमार को एसएमसी अध्यक्ष और निशा को उपाध्यक्ष चुना गया। इसके अतिरिक्त 12 अन्य सदस्यों का भी सर्वसम्मति से चयन किया गया। जिसमें नेहा, रिपा, पूनम, पुष्पा, कमलेश, उर्मिला, पशुपति, सिपलता, प्रेम, प्रताप सिंह, रामकृष्ण, कल्पना शामिल हैं। इसी अवसर पर विद्यालय में अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस भी मनाया गया। कार्यक्रम में पहली से बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों के लिए भाषण, पेंटिंग तथा नारा लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें छात्रों ने नशे के दुष्प्रभावों और स्वस्थ जीवन के महत्व को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और समाज में जागरूकता फैलाने का संदेश दिया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य रमेश कुमार बाल्टू ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज के लिए घातक है। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने तथा दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें